जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आर्म्ड बटालियन एवं एसडीआरएफ रुपिंदर सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे भिवाड़ी पुलिस जिले के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने दोपहर करीब 12:00 बजे एसपी कार्यालय का गहन निरीक्षण किया और सभी कर्मचारियों से फीडबैक लिया। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे एसपी प्रशांत किरण सहित थाना अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की गई।