खरौंधी: एमडीएम चावल घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग, उपायुक्त को सौंपा आवेदन
गढ़वा में पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र दास पर एमडीएम के चावल में अनियमितता और बिक्री के आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। जिला उप प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ चौधरी ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल निलंबन पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।