सीतापुर: सूरजपुर चौराहा के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
थाना मछरेहटा क्षेत्र के सूरजपुर चौराहा के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर अवस्था में घायल हो गया घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाएगा जहां पर डॉक्टर ने उपचार किया। हालत बिगड़ देख घायल व्यक्ति को डॉक्टर ने सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज जारी है।