देवरिया: लार में अज्ञात ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौ/त, पुलिस जांच में जुटी
25/26 जुलाई 2026 की रात लगभग 12:00 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा लार में लक्खू मोड़ के पास एक व्यक्ति की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।