किस्को: पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: तिरपाल से महुआ संग्रह की पहल, जंगलों में आग लगने से रोकने की उम्मीद
किस्को क्षेत्र में अपनाया गया सुरक्षित व टिकाऊ तरीका, वन विभाग से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की मांग लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में जहां एक ओर महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग लगाने की परंपरा जारी है, वहीं दूसरी ओर एक सकारात्मक और पर्यावरण अनुकूल पहल सामने आई है। आमतौर पर महुआ बीनने के लिए लोग जंगल में आग लगा देते हैं, जिससे हर साल सैकड़ों पे