जबलपुर: RDVV में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, NSUI ने कुलपति दफ्तर का किया घेराव
जबलपुर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में छात्रों ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में की गई भारी फीस वृद्धि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में तीन से चार गुना तक की बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है। NSUI नेता अनुराग शुक्ला ने आज सोमवार को 1 बजे मीडिया से बात करते हुए बताया कि जो फीस पहले