पीलीभीत: खटीमा रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लपुर खजुरिया निवासी 21 वर्षीय अंकित राठौर अपने दोस्त दीपक के साथ वुधवार की रात पिपरिया संतोष गांव से लौट रहे थे, तभी खटीमा रोड ढाबे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन ओवरलोड था और चालक लापरवाही से चला रहा था।