कसरावद: रामलाल पटेल: कथा मनुष्य के हृदय को परिवर्तित करती है, गवला में प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ
गवला। ज्ञान के बिना मनुष्य पशु समान हो जाता है और ज्ञान के अभाव में छोटी-छोटी समस्याओं में भी व्यक्ति अपना आपा खो बैठता है। इसलिए आज समाज को सबसे अधिक आवश्यकता ज्ञान की है। ज्ञानवान व्यक्ति सुख और दुःख दोनों परिस्थितियों में समभाव रखता है। यह विचार ग्राम गवला में आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा के प्रथम दिवस व्यासपीठ से कथा वाचक रामलाल पटेल ने व्यक्त किए। कथावाचक