मुज़फ्फरनगर: पत्नी की सेहत के लिए मांगी मन्नत, पति-पत्नी ने मिलकर पूरी की कांवड़ यात्रा, बनी मिसाल
शिव चौक पर कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था और अटूट रिश्ते की अनोखी मिसाल देखने को मिली। दिल्ली के तिलक नगर निवासी शिवम और उनकी पत्नी शैफाली हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली जा रहे हैं। पत्नी की गंभीर बीमारी के दौरान शिवम ने बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी, जो पूरी होने पर दोनों साथ कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह यात्रा आस्था, विश्वास का प्रतीक है।