पुनासा: मुंदी में भीषण आग का तांडव, खेतों में फैली लपटें, 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
मुंदी नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक कई खेतों में भीषण आग फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए, जहां किसानों का रखा हुआ भूसा जलकर खाक हो गया। आग खंडवा रोड से शुरू होकर पलासूद बेड़ी क्षेत्र तक पहुंच गई, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुंदी नगर परिषद और छनेरा से दमकल वाहन मौके पर पहु