टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के सबलचक गांव में शीतलहर को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सभापति यादव द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड से सबसे अधिक प्रभावित बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता दी गई। इस दौरान दर्जनों लोगों को कंबल उपलब्ध कराए गए।