बारां: बारिश के कारण योग दिवस कार्यक्रम स्थल में बदलाव, अब आयोजन कृषि मंडी परिसर में होगा
Baran, Baran | Jun 20, 2025 21 जून को होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया। लगातार हो रही बारिश के चलते कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया है। पहले यह आयोजन ’श्रीराम स्टेडियम’ में प्रस्तावित था, लेकिन मौसम के हालात को देखते हुए अब कार्यक्रम को ’कृषि उपज मंडी के शेड नंबर 1 में स्थानांतरित किया है।