बारां: खाद्य सुरक्षा विभाग में नए लाभार्थियों के लिए जरूरी सूचना, तीन माह में आधार सीडिंग और ई-केवाईसी नहीं होने पर हटेगा नाम
Baran, Baran | Jun 20, 2025 बारां में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 21000 नए पात्र परिवारों का चयन किया गया है जिला रसद अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने इसकी जानकारी दी। लाभार्थी खाद्य विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर घर बैठे आधार सीडिग कर सकते हैं इसके लिए राशन कार्ड में एक सदस्य की आधार सीडिंग पहले से होना जरूरी है। लाभार्थी 3 महीने के भीतर आधार सीडिंग नहीं करता है तो उसका नाम हट जाएगा।