पताही: पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र में गैस संकट गहराया, उपभोक्ता हो रहे परेशान
अनुमंडल क्षेत्र के पताही प्रखंड में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। हालत यह है कि गैस सिलेंडर के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है, लेकिन समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी कई दिनों तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। कई उपभोक्ताओं को ओटीपी मिलने के बावजूद गैस नहीं मिल