अरथूना: अरथूना क्षेत्र के कोटड़ा गांव मे 6 माह से गर्भवती भैंस कि करंट लगने से हुई मौत
अरथूना क्षेत्र के कोटड़ा गांव मे लवजी पिता खेमजी यादव कि 06 माह से गर्भवती भैंस कि करंट से मौत होने का मामला सामने आया हे। सोमवार सुबह 10 :30 बजे मिली जानकारी अनुसार घर से थोडी दुर विद्युत लाईन की डिपी लगी हुई है। भैंस को उस मार्ग से चराने के लिए ले जाने के दौरान भैंस डिपी के पास बनी नाली के पास गई तो उसे करंट लग गया जिससे भैस की मौके पर ही मौत हो गई।