कोलारस: जगतपुर तिराहा पर बड़ा हादसा टला, बिना ड्राइवर के दौड़ा ट्रैक्टर पेड़ से टकराकर रुका - वायरल वीडियो
शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के जगतपुर तिराहा पर गुरुवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से दूसरी ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे आगे खड़ा ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के ही स्टार्ट होकर चल पड़ा। कुछ दूरी तक अनियंत्रित दौड़ने के बाद ट्रैक्टर सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गया।