सरकारी स्कूल की छात्राओं ने नौ देवियों की वेशभूषा धारण कर महिलाओं को रैली के माध्यम से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
Siyana, Bulandshahr | Sep 25, 2025
नगर के सरकारी स्कूल की छात्राओं ने रैली निकालकर नौ देवियों की वेशभूषा धारण कर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। गुरुवार को रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने झंडी दिखाकर किया। रैली ने नगर के प्रमुख मार्गों का भृमण किया। वही रैली के दौरान छात्रों ने नौ देवियों की वेशभूषा धारण कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।