हुसैनाबाद: जानलेवा गड्ढों से मिली राहत, नगर पंचायत ने शुरू कराई सड़क की मरम्मत ।
हुसैनाबाद: अनुमंडलीय मैदान से विष्णुपुर जाने वाली सड़क पर आईटीआई के पीछे बने गहरे गड्ढों और जलजमाव से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से मरम्मत की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शनिवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क की मरम्मत