गोरखपुर के बड़हलगंज कछार क्षेत्र में सरयू नदी के तेज कटान से ज्ञानकोल गांव में तीन पक्के मकान नदी में समा गए। रमाकांत यादव, उदयभान यादव और सूरजभान यादव के मकान कटान की चपेट में आए। इससे पहले जयप्रकाश का मकान भी नदी में कट चुका था। नदी का बहाव अभी भी तेज है और कटान जारी है।