बड़वाह न.पा. इन दिनों वार्डो में हो रहे अतिक्रमण को लेकर सख्त नजर आ रही है।कुछ दिनों पूर्व वार्ड क्रमांक 13 में नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने पार्षद रोहित चौरसिया के साथ निरीक्षण किया था।इस दौरान वार्ड वासियों से अतिक्रमण हटाने को लेकर अपील की गई थी। कुछ रहवासियों द्वारा स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लिया गया था लेकिन कुछ लोगों द्वारा अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया।