रामगंजमण्डी: गोयन्दा में बिजली पोल पर चढ़े 12 वर्षीय बालक की करंट लगने से हुई मौत, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
रामगंजमंडी-खैराबाद क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गोयन्दा रोड स्थित एक खेत में लगे बिजली के पोल पर चढ़े 12 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। रविवार शाम करीब 7:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विराट पारधी बिजली के पोल पर चढ़ गया था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।