छतरपुर नगर: गैस सिलेंडर लीक से बड़ा हादसा, 3 लोग झुलसे, नाबालिग गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।बताया जा रहा है कि राधा अपने मामा के घर ग्राम उमरिया में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। वही इस मामले की जानकारी आज 8 अप्रैल दोपहर करीब 2:00 बजे घायल के परिजनों ने जिला अस्पताल में दी है।