सदर: शास्त्री पुल की एक लेन बंद, प्रयागराज-झूंसी मार्ग पर 5 घंटे लगा महाजाम, यातायात ठप रहा
Sadar, Allahabad | Jun 12, 2026
शास्त्री पुल की एक लेन में मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को प्रयागराज-झूंसी मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सुबह से दोपहर 3 बजे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। हजारों वाहन चालक और राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे।पुल की एक लेन बंद होने से सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ गया। दोपहर तक हालात बेकाबू हो गए। जाम की सूचना पर झूंसी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची।