सतना। लगभग डेढ़ माह पहले कोठी थाना अंतर्गत रनेही गांव में एक युवक की हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने अंतत: प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि बीते 31 अप्रैल की रात को रनेही गांव वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान युवक पर चाकू से हमला किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हुई थी।