अगिआंव: मनिअछ गांव से पवना पुलिस ने 600 लीटर इंग्लिश शराब के साथ एक कार को किया जप्त
Agiaon, Bhojpur | Sep 11, 2024 पवना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मनिअछ गांव से मदन मोहन चौधरी के गोदाम में छापेमारी कर 6 सौ लीटर इंग्लिश शराब की बोतल व एक कार को बरामद किया है। पवना थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि मनिअछ गांव में एक गोदाम में शराब की खेप पहुँची है, जिसको ले छापेमारी की गई। जप्त कार की पहचान की जा रही है, उसके बाद आगे की करवाई की जाएगी।