सिमडेगा: डीसी ने दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने शनिवार दोपहर 1 बजे शहरी क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। रामनगर पंडाल में नाली जाम मिलने पर नगर परिषद को सफाई का निर्देश दिया। डीसी ने भीड़ नियंत्रण, महिला-पुरुष आवागमन की अलग व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अग्निशमन व पार्किंग सहित सुरक्षा के सभी पहलुओं का जायजा लिया।