सिमडेगा: सिमडेगा नगर परिषद स्वच्छ दुर्गा पूजा पंडाल को स्वच्छता रैंकिंग के आधार पर सम्मानित करेगी
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2025 के तहत नगर परिषद सिमडेगा द्वारा इस बार दुर्गा पूजा के दौरान स्वच्छता रैंकिंग के तहत पूजा पंडाल को सम्मानित करेगी। शनिवार को 1:00 बजे जानकारी देते हुए प्रशासक अरविंद तिर्की ने बताया कि साफ सफाई व्यवस्था जन जागरूकता आदि चीजों को देखते हुए बेहतर कार्य करने वाले दुर्गा पूजा पंडाल को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।