सिमडेगा: अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में 2 अक्टूबर को रावण दहन धूमधाम से होगा, डीसी ने तैयारियों की जानकारी ली
सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आगामी 2 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा। इधर तैयारी की जानकारी लेने के लिए शनिवार को ढाई बजे डीसी कंचन सिंह स्टेडियम पहुंचकर विधि व्यवस्था संबंधी जानकारी ली ।जहां पर समिति के सदस्य ने संपूर्ण जानकारी दिया मौके पर डीसी ने कहा कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दी जाएगी।