शाजापुर: मझानिया के समीप हाईवे पर पिकअप वाहन पर कुछ बदमाशों ने किया पथराव, 2 युवक हुए घायल; ज़िला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर: हाईवे से गुजर रहे पिकअप वाहन पर डेढ़ दर्जन से अधिक बदमाशों ने पथराव कर दिया। घटना में पिकअप सवार दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आसिफ खान पिता शाहिद खान निवासी लक्ष्मीनगर शाजापुर और निजाम खान पिता नवाब खान निवासी ज्योति नगर शाजापुर ग्राम चाटूखेड़ा से पिकअप वाहन लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी मझानिया के समीप हाईवे पर पथराव किया गया।