कर्वी: बहिलपुरवा के ऐंचवारा में घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर रही महिला की पीआरबी 112 पुलिस ने बचाई जान
बहिलपुरवा के ऐंचवारा गांव में घरेलू विवाद के चलते फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर रही महिला की पीआरबी 112 पुलिस के जवानों द्वारा जान बचाई गई है। पुलिस को आज गुरुवार की सुबह 8:24 में सूचना मिली थी ,की महिला सीमा श्रीवास्तव गृह कलह के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की जा रही है। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लड़की महिला की फंदा काटकर जान बचाई है।