पलवल: भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरेंद्र पाल राणा ने पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल पर बोला हमला
Palwal, Palwal | Mar 17, 2025 भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ हरेंद्र पाल राणा ने पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी हार को स्वीकार करें। वो एक बार नहीं हारे तीन बार हार चुके हैं। तीन-तीन बार पलवल की जनता उनको नकार चुकी है। लोगों के दिल और दिमाग से वो उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पलवल विधानसभा क्षेत्र में राजनैतिक आतंकवाद की राजनीति की थी।