पलवल: शरारती बाइकर्स ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, 3 बच्चों समेत 5 घायल
Palwal, Palwal | Mar 16, 2025 पलवल में शरारती बाइकर्स की हरकत के कारण एक परिवार के तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बाइक पर सवार होकर परिवार सहित कोटवन से फरीदाबाद जा रहे थे। बाइक पर तीन बच्चे और हम पति-पत्नी सवार थे।