खगड़िया: एसपी कार्यालय में प्रोन्नत अधिकारियों को स्टार बैज लगाकर किया गया सम्मानित
खगड़िया एसपी कार्यालय कक्ष में बुधवार को दिन के तीन बजे पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) की उपस्थित में पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। जहां हवालदार रैंक से प्रोन्नत होकर प्रारक्ष अवर निरीक्षक एवं प्रारक्ष अवर निरीक्षक से प्रोन्नत होकर प्रारक्ष पुलिस निरीक्षक बने अधिकारियों को एसपी ने कंधे पर स्टार बैज लगाकर सम्मानित किया गया।