कटनी नगर: मुख्य रेलवे स्टेशन शराब दुकान में कट्टा लहराकर कर्मचारियों को चमकाने वाले 3 आरोपियो की हुई गिरफ्तारी
कोतवाली थाना क्षेत्र स्टेशन रोड स्थित शराब दुकान में मौजूद कर्मचारियो पर कट्टा तान कर चमकाने वाले आरोपियो को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय ने आज सोमवार दोपहर 1 बजे बताया कि पकड़े गए आरोपियो में गोलू सक्सेना, जानू उर्फ महेंद्र चौहान, अंशुल भारती को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला गया।