शाहजहांपुर: पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर जिलाधिकारी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर आज जनपद में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बिस्मिल पार्क पहुंचकर अमर क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बिस्मिल का त्याग और बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा की