सलोन: परशदेपुर स्थित ओंकारेश्वर धाम में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
30:4:2026 को 1:00 दोपहर डीह विकासखंड के परशदेपुर स्थित ओंकारेश्वर धाम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई ओंकारेश्वर मंदिर से रथ और डीजे के गीतों पर कलश यात्रा में निकल गई। कथावाचक आचार्य बद्री विशाल ओझा ने बताया कि 1:5:2026 से 7:5:2026 तक आयोजित होगी श्रीमद् भागवत कथा ।