बेगूसराय: जिले में 17 जुलाई को होगा मुहर्रम का पर्व, 245 स्थानों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी तैनाती
17 जुलाई को होने वाले मुहर्रम का पर्व जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिये चिन्हित 245 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनयुक्ति की जायेगी. यह बातें प्रभारी जिला पदाधिकारी सह एडीएम राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए कही.