बालाघाट: पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, अवैध संबंध के शक में महिला ने सहेली संग मिलकर की थी हत्या
मंगलवार को शाम 5:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम बालाघाट में इस अंधे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया, जहाँ थाना परसवाड़ा पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण पति से अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है। यह सनसनीखेज मामला ग्राम कुमनगांव का है, जहाँ 30 वर्षीय लेखवती यादव का शव 3 अक्टूबर को संदिग्ध अवस्था में मिला था।