दादरी: पुलिस ने नशे की हालत में उत्पात मचाने वाले 4 अभियुक्तों को सेक्टर-31 से किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार हुई बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने रविवार को लिखित शिकायत पर कार्यवाही करते हुए नशे की हालत में सड़क पर उत्पात मचाने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से हर्ष पांडे, शिव गौतम, कासिम व आनंद के रूप में हुई है अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।