अर्जुनी थाना से आज रविवार को मिली जानकारी के अनुसार आमदी निवासी भूषण देवांगन ने अपने घर मे फांसी लगा लिया था। आज रविवार को सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। और शव को फांसी से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है।