बालाघाट: सब्जी को लेकर पति-पत्नी में विवाद, दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, आठ घायल
लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव (धपेरा) में सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में पांच महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सालिकराम बिरनवार (32) निवासी मोहगांव और हरीश बनोटे (30) निवासी बगदरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सालिकराम और उसकी पत्नी