मंदसौर: मंदसौर नगर पालिका क्षेत्र में जलकर के ₹7 करोड़ बकाया वसूली के लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है
मंदसौर में जलकर की बकाया राशि 7 करोड़ तक पहुंच गई है। जलकर जमा करवाने में लोगों की रुचि कम हुई तो बकाया वसूलने के लिए नगर पालिका परिषद का अमला अब घर-घर जाकर दरवाजा खटखटा रहा है। गठित टीमें सर्वे कर बकायदारों व अवैध कनेक्शन धारकों को चिह्नित कर रही हैं। सर्वे में कई उपभोक्ता ऐसे निकले हैं जिन्होंने 15 साल से पानी का पैसा नहीं दिया है।