मंदसौर: जिले में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, सुबह 7:30 से 12:30 तक खुलेंगे स्कूल, 2 दिन का हीट वेव का अलर्ट जारी
बढ़ती गर्मी के चलते शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों का समय बदल दिया है। इसके मुताबिक सभी सरकारी व निजी स्कूल सुबह 7.30 से 12.30 बजे तक ही लगेंगे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभके कारण तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। मंदसौर में 9 व 10 अप्रैल को हीट वेव चलने की संभावना है। 11 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदल सकता है।