टिकारी: पंचानपुर में पूर्व विधायक ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
Tikari, Gaya | Apr 3, 2026 टिकारी प्रखंड के पंचानपुर में शुक्रवार दोपहर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन टिकारी के पूर्व विधायक डॉ अनिल कुमार ने फीता काट कर किया। जिसके बाद खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने बल्लेबाजी भी की। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उतरैन पंचायत के मुखिया श्री निवास वर्मा, समाजसेवी श्रीकांत सिंह आदि मौजूद रहे