मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी रोकने और पुलिस द्वारा शिष्यों के साथ की गई मारपीट के विरोध में सोमवार शाम लगभग 6 बजे मालवीय चौक पर कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चौराहे पर पुतला दहन किया विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की