हज़ारीबाग: क्षत्रिय गौरव एकता मंच की पुनाई में बैठक, महासम्मेलन की तैयारी
क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक पुनाई गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अधिवक्ता रमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के उत्थान और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। संयोजक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को रांची के हरमू मैदान में विशाल क्षत्रिय महासम्मेलन होगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।