हजारीबाग:गांधी मैदान में डॉल्फ़िनोस प्रीमियर लीग (DPL) T20 क्रिकेट लीग सीजन–2 का उद्घाटन विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया। समारोह में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का मजबूत माध्यम हैं तथा ‘Sports over Drugs’ का संदेश आज बेहद जरूरी है।