धौरहरा: धौरहरा ब्लॉक के सरसवा चौराहे पर बना हाट बाजार, ग्रामीण व्यापारियों को मिला रोजगार, चेहरे खिले
धौरहरा ब्लॉक के सरसवा चौराहे पर बना हाट बाजार ग्रामीण व्यापारियों के लिए रोजगार का बड़ा जरिया बन गया है।उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाए गए इस पक्के हाट बाजार से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।चिकना गांव निवासी लवकुश ने बताया पहले यहां कच्ची मिट्टी के फड लगते थे।बारिश में कीचड़ और पानी भर जाता था।जिससे व्यापार करने में दिक्कते होती थी।