गिरियक: गिरियक आदमपुर स्कूल में शिव चर्चा का आयोजन, 5000 से ज़्यादा लोग हुए शामिल
गिरियक प्रखंड के आदमपुर स्कूल में रविवार की दोपहर 12:00 बजे से शिव चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 5000 लोग शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन पूरे जोश और श्रद्धा के साथ हुआ,और गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिया। शिव चर्चा का उद्देश्य भगवान शिव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना और उनके जीवन से जुड़ी शिक्षाओं को साझा करना था।