गिरियक: गिरियक थाना पुलिस ने हैबतपुर मोड़ पर दो लोडेड देसी कट्टा और 2 कारतूस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
गिरियक थाना पुलिस ने हैबतपुर मोड़ के पास से दो अपराधी को दो लोडेड कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियो में सैदपुर गांव निवासी बबलू कुमार और निरंजन कुमार शामिल है। बुधवार की दोपहर 1 बजे गिरियक थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की शाम 7 बजे सूचना मिला की हैवतपुर मोड़ के पास दहशत फैलाने के लिए दो अपराधी हथियार और कारतूस के साथ पहुचा हुआ है।